आदिकाल से महत्वपूर्ण प्रश्न पार्ट-2- Aadikal Se Sambandhit Question
नमस्कार दोस्तों..... स्वागत है आपका हमारे इस ब्लॉग में जिसमें की हम आदिकाल से सम्बंधित परीक्षा की दृष्टि से अति मत्वपूर्ण प्रश्न बताने जा रहे है जो की अक्सर परीक्षाओ में पूछे जाते है
1. "सरहपा" का सम्बन्ध किस साहित्य से था?
उत्तर- सिद्व साहित्य।
2. शालिभद्र सूरि की रचना का नाम है?
उत्तर- भरतेश्वर बाहुबली रास।
3. अमीर खुसरो किस नाम से जाने थे?
उत्तर- तूतिए हिन्द।
4. "उपदेश रसायन" के रचियता कौन हैं?
उत्तर- जिनदत सूरि।
5. किस कवि को "अपभ्रंश का वाल्मीकि" कहा जाता हैं?
उत्तर- स्वयंभू ।
6. कौन कवि "अभिनव जयदेव" के नाम से जाना जाता हैं?
उत्तर- विद्यापति।
7. "प्रबन्ध चिंतामणि" के रचियता का नाम है?
उत्तर- मेरूतुंग।
8. कुंडलिनी के उद्बुद्व होने पर जो स्फोट होता है, उसे क्या कहते हैं?
उत्तर- नाद।
9. " पुरूष परीक्षा" किस कवि की रचना है?
उत्तर- विद्यापति ।
10. आदिकाल में किस कवि ने अवहटृ भाषा में रचना की?
उत्तर- अब्दुल रहमान।
⤃⤃⤃⤃⤃ ये भी पढ़े आदिकाल से सम्बन्धित प्रश्न पार्ट-1- Aadikal Se Sambandhit Question
11. आल्हा किस ऋतु में गाया जाता हैं?
उत्तर- वर्षा ऋतु में।
12. किन रचनाकारों की भाषा को "संधाभाषा" कहा गया?
उत्तर- बौद्व सिद्व।
13. अपभ्रंश के प्रथम महाकवि कौन थे?
उत्तर- स्वयंभू।
14. हिन्दी का प्रथम महाकाव्य कौन सा है?
उत्तर- पृथ्वीराज रासों।
15. "देसिल बयना सब जन मिट्ठा" किसका कथन है?
उत्तर- विद्यापति जी।
16. "शब्दानुशासन" के लेखक हैं?
उत्तर- हेमचन्द्र ।
17. "खालिकबारी" किसकी रचना है?
उत्तर- अमीर खुसरों।
18. "राउलवेल" किसकी रचना हैं?
उत्तर- रोड कवि।
19. "पउमचरिउ" किसकी रचना हैं?
उत्तर- स्वयम्भू ।
20. पुष्पदंत किस शताब्दी के कवि थे?
उत्तर- दसवीं शताब्दी।
हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपको पंसद आये तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें।
साथ ही आपका कोई सुझाव हों, तो हमें कमेंट में जरूर बतायें।
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.